ब्रेकिंग:

राहुल ने किया किसानों के “भारत बंद” का समर्थन

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के “भारत बंद” का सोमवार को समर्थन किया और कहा कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह अखंड है। गांधी ने ट्वीट किया, “किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है,लेकिन शोषण करने वाली सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।”

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में 27 सितंबर को ‘भारत बंद’ का एलान किया था। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि तीन कृषि कानूनों के वापस लिए जाने तक वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है।

Loading...

Check Also

भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक में रेलवे कर्मचारियों को बीमा लाभ के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : भारत के दो प्रमुख संस्थानों – दुनिया के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com