
नई दिल्ली: गुरुवार का दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहने वाला है. तो चलिए जानते हैं कि आपके लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेषः- गुरुवार का दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ दिन रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों से गुरुवार को मुक्ति मिल सकती है। दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है।
वृषभः- गुरुवार का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है। विदेश जाने की योजना सफल होगी. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
मिथुनः- गुरुवार के दिन कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। गुरुवार का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है।
कर्कः- गुरुवार के दिन सेहत सामान्य रहने वाली है। सोच योजनाबद्ध रहने वाली है. इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंहः- गुरुवार के दिन परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आज के दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है।
कन्याः- गुरुवार के दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे।
तुलाः- गुरुवार के दिन किसी मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। आज के आप अपने परिवार में होने वाले मांगलिक कार्य का आनंद लेंगे।
वृश्चिकः- गुरुवार के दिन आप काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा।
धनुः- गुरुवार के दिन व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे।
मकरः- गुरुवार के दिन पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे।
कुंभः- गुरुवार के दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन कोई नया काम मिल सकता है। गुरुवार को कारोबार में वृद्धि के योग हैं और स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा।
मीनः- गुरुवार के दिन किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat