लखनऊः भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के कबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शहरों के नाम बदलने को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि नाम बदलने को लेकर खर्च की जा रही धनराशि जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खर्च की जाती तो हालात बदल जाते। राजभर ने ट्वीट करते हुआ लिखा है कि भारत गंगा जमुनी तहजीब पर बना है, जितना खर्च नाम बदलने पर हो रहा है, उतना खर्च करके शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ्य तथा गरीबों के कल्याण में तेजी लाई जाती तो भारत देश का नक्शा कुछ और होता। उन्होंने लिखा है कि ‘‘दिवाली में अली बसे, राम बसे रमजान, ऐसा होना चाहिए अपना हिंदुस्तान।’’
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat