ब्रेकिंग:

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिर मचायेगी धूम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर धूम मचाती नजर आ सकती है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘रूही’ में साथ काम किया है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

अब राजकुमार और जान्हवी की जोड़ी एक बार फिर साथ में काम करती नजर आएगी। इस फिल्म को जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का निर्देशन करने वाले शरण शर्मा बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और यह क्रिकेट पर बनी एक काल्पनिक कहानी है।

बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। शरण शर्मा इस कहानी पर काफी समय से फिल्म बनाना चाहते थे। फिल्म में राजकुमार और जान्हवी दोनों ही क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे और इसके लिए जल्द ही दोनों की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।

Loading...

Check Also

देखिए ‘सिंघम अगेन’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : “सिंघम की दहाड़, जलाएगी लंका इस बार” – अनमोल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com