ब्रेकिंग:

योगी सरकार का बड़ा फैसला, बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे जुलूस और धार्मिक यात्रा

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी में अब बिना अनुमति के कोई भी जुलूस और धार्मिक यात्रा निकालने पर रोक लगा दी गई है। अब पहले परमीशन लेनी होगी  इसके बाद ही कोई जुलूस और धार्मिक यात्रा निकाल सकेंगे। साथ ही आयोजकों को जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के संबंध में एक एफिडेविट भी देना होगा।

सीएम ने इस आदेश को जारी करते हुए अफसरों को ये निर्देश भी दिए हैं कि धार्मिक जुलूस की अनुमति उन्हीं आयोजनों को दिए जाएं जो पारंपरिक हों। नए आयोजनों को अभी अनवाश्यक रूप से अनुमति न दी जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम ऑफिस की तरफ से ट्विटर पर इस आदेश की एक कॉपी भी जारी की गई है।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com