लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रामगंगा पुल के पास परिवहन निगम की बस की चपेट में एक ऑटो रिक्शा के आ जाने से मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसा रविवार को रामपुर रोड पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटी बेगम(48) और उसका छह वर्षीय पुत्र मिक्की तथा एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं। जबकि एक अन्य घायल हो गया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसा रविवार को रामपुर रोड पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटी बेगम(48) और उसका छह वर्षीय पुत्र मिक्की तथा एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Check Also
सर्वाेदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश का मौका, 20 फरवरी तक करें आवेदन, 15 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित 103 …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat