लखनऊ। दिवाली के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले तीन दिनों में पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। दिवाली के बाद 9 नवंबर को पार कुछ बढ़ा लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में फिर तेजी से तापमान गिरेगा। ऐसे में इस बार पिछली बार से अधिक सर्दी पड़ने के आसार हैं। बदलते मौसम के साथ आने वाले हफ्ते में सर्दी का असर भी बढ़ने वाला है। अगले हफ्ते तक अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, लेकिन रातें सर्द होंगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 14 नवंबर तक न्यूनतम पारा 10 डिग्री तक लुढ़क सकता है। ऐसे में नवंबर के महीने में ही काफी ठंड का सामना लोगों को करना पड़ेगा।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat