ब्रेकिंग:

यूपी: मिशन 2022 के तैयारी में जुटे शिवपाल, घोषित किए दो उम्मीदवार, इन्हें मिला टिकट

अशाेक यादव, लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इटावा जिले की सदर सीट से रघुराज सिंह शाक्य ओर भर्थना सुरक्षित सीट से सुशांत वर्मा को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। शिवपाल ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में इन दोनों लोगों के नाम की घोषणा कर एक नये राजनीतिक मिजाज को जन्म दे दिया है।

जिन दोनों लोगों के नाम की घोषणा की गई है उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि को परखने और समझने की जरूरत है। इटावा सदर से जिन रघुराज सिंह शाक्य का नाम घोषित हुआ है वो शिवपाल यादव के निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर के धौलपुर खेड़ा गांव के मूल निवासी हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात की जाए तो यह समाजवादी पार्टी के प्रभावी और प्रमुख नेताओं में से एक माने जाते हैं। शिवपाल यादव के समाजवादी पार्टी से अलग होने की स्थिति में रघुराज सिंह शाक्य पाला बदलकर शिवपाल यादव के साथ आकर खड़े हो गए थे।

शिवपाल के करीबी रघुराज सिंह वर्तमान में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव हैं। उनके अलावा शिवपाल यादव ने दूसरा नाम सुशांत वर्मा का घोषित किया है। सुशांत वर्मा पूर्व मंत्री गया प्रसाद वर्मा के बेटे हैं। उनका टिकट जिले की भर्थना सुरक्षित सीट से घोषित हुआ है।

Loading...

Check Also

विरोधियों को साध गए मंत्री शर्मा, रायबरेली की राजनीति में विछा दी नई बिसात

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / रायबरेली : प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com