ब्रेकिंग:

यूपी: प्रियंका के लखनऊ दौरे को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया ड्रामा

अशाेक यादव, लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गर्म हो चला है। सियासी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग अब तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे को लेकर निशाना साधा है। स्वतंत्र देव ने प्रियंका के इस दौरे को ड्रामा बताया है।

इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा ये परिवारवाद की नहीं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। गरीब तक योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इस पर चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन और 19 सितंबर को सरकार के साढ़े 4 साल होने पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक में चर्चा होगी।

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान जी मे चुनाव लड़ाने की क्षमता है। हम सब उनके नेतृत्व में चुनाव जीतेंगे। बता दें कि प्रियंका गांधी 10 सितंबर को दिवसीय लखनऊ दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई बैठकें करेंगी।

Loading...

Check Also

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com