ब्रेकिंग:

मोरी के इस्तीफे के बाद टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष बनीं सीको हाशिमोतो

शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सर्वाधिक बार भाग लेने का रिकार्ड बनाने वाली सीको हाशिमोतो को गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति का प्रमुख चुना गया। हाशिमोतो ने चार बार शीतकालीन और तीन बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है और अब उन्होंने नया इतिहास रचा क्योंकि जापान में अब भी शीर्ष पदों पर कम महिलाएं पहुंची हैं।

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के पुरुष प्रधान कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद 56 वर्षीय हाशिमोतो को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वह 83 वर्षीय योशिरो मोरी की जगह लेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मोरी को महिलाओं को लेकर टिप्पणी के कारण पिछले सप्ताह त्यागपत्र देना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि महिलाएं बहुत अधिक बातें करती हैं।

हाशिमोतो प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की कैबिनेट में ओलंपिक मंत्री पद पर है। उनके पास लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण से जुड़ा विभाग भी है। उन्होंने तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1988, 1992 और 1996) तथा चार शीतकालीन ओलंपिक (1984, 1988, 1992 और 1994) में हिस्सा लिया था। उन्होंने 1992 में स्पीडस्केटिंग में 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता था। यह ओलंपिक में उनका एकमात्र पदक है।

हाशिमोतो का ओलंपिक के साथ गजब का रिश्ता है। उनका जन्म तोक्यो ओलंपिक 1964 के उद्घाटन समारोह से पांच दिन पहले उत्तरी जापान के होकाइदो में हुआ था। उनका नाम ‘सीको’ सीका से लिया गया है जिसका अर्थ ओलंपिक मशाल होता है।

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, मोरी ने आयोजन समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, ‘मैं आज से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’ 83 साल के पूर्व प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि महिलाएं बहुत अधिक बोलती हैं क्योंकि उनमें आपस में प्रतिस्पर्धा की भावना होती है। उनके इस बयान के बाद जापान में लैंगिक समानता को लेकर सार्वजनिक बहस छिड़ गई।

Check Also

जिज्ञासा कप – सीजन 1, मैच – 1 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने मास्टर ब्लास्टर्स को 169 रनों से हराया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : ग्राउंड जिज्ञासा क्रिकेट एकेडमी मोहनलालगंज लखनऊ में मंगलवार खेले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com