ब्रेकिंग:

मेरठ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई खून झड़प, एक महिला की मौत कई घायल

मेरठ। 

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोट गांव  में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार सुबह 2 पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया है। जिसके बाद एक पक्ष की महिला को गोली लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हैं।

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद मृतका के देवर की ओर से छह लोगो के नाम से तहरीर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक गांव थिरोट में दस बीघा जमीन को लेकर गांव खिवाई निवासी वहाब व दूसरा गांव थिरोट निवासी इंशाल्लाह के बीच कई साल से विवाद चला आ रहा है। इस विवाद को लेकर दो साल पहले भी दोनों पक्षों में लड़ाई के दौरान गोलियां चली थी। जिसके बाद कई लोग जेल भी गए थे।

गुरुवार तड़के खेत मे खड़ी गन्ने की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों फायरिंग शुरू कर दी। वहीं ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान गोली मौके पर एक महिला को जा लगी।

घायल महिला गुलशमा पत्नी हुसैन निवासी थिरोट की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में अन्य कई लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक महिला के देवर जब्बार की ओर से छह लोगो के नामजद तहरीर दी गई है।

वहीं इस घटना के बारे में थाना प्रभारी उपेन्द्र निरीक्षक सिंह का कहना हैं कि उक्त जमीन पर पुराना विवाद है। पुराने विवाद को लेकर संघर्ष हुआ है। इस घटना की सूचना किसी भी प्स्ख ने पुलिस को नहीं दी।

इतना ही नहीं दोनो पक्ष उस जमीन पर अपना हक जता रहे है जिसमें बोई गई फसल को अपनी बता रहे है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Loading...

Check Also

आयुष मंत्री “दयालू ” ने एसआरएम राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बरेली का किया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / बरेली : उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री ( …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com