ब्रेकिंग:

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की नातिन को कोरोना, कुछ दिन पहले फ्रांस से लौटी थीं

लखनऊ, 21 मार्च। मुरादाबाद मंडल में शनिवार को कोरोना का पहला संक्रमित मरीज सामने आने पर हड़कंप मच गया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की नातिन मारिशा शुक्ला में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

शनिवार को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज की लैब से रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए आठ लोगों को निगरानी में ले लिया है। मारिशा फ्रांस में अंडर ग्रेजुएट कर रही है।

मुरादाबाद में संक्रमण का पहला पॉजिटव केस सामने आने के बाद डीएम ने केंद्रीय पुलिस अस्पताल को कोरेंटाइन डिपो बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए डीएम और एसपी ने पुलिस अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया।

कोरेंटाइन डिपो में 96 बेडों का इंतजाम किया गया है। जिला अस्पताल में पहले ही 30 बेड का कोरेंटाइन वार्ड बनाया गया है। अब यह क्षमता 126 बेड की हो गई है।

उधर शनिवार को रेलवे की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। रेलवे ने जननायक एक्सप्रेस में बीमार लोको पायलट भेज दिए। जानकारी मिली है कि असिस्टेंट लोको पायलट ने तबीयत खराब बताई थी, इसके बाद भी उन्हें ड्यूटी पर भेज दिया गया।

बाद में पता चलने पर उसे रोजा में उतारा गया। एक अन्य पायलट और सहायक को सीतापुर में उतारा गया। संक्रमण की आशंका में इंजन भी काटकर हटा दिया गया और डीजल इंजन से ट्रेन आगे रवाना की गई।

रामपुर में गायिका कनिका कपूर के नाई के मुंबई से लौटने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। हालांकि जांच के बाद उसे घर भेज  दिया गया। इसके अलावा एक अन्य महिला में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

उधर, कनिका की पार्टी में शामिल हुई रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की पोती और उनकी दो बेटियों के भी कनिका  के लखनऊ में आयोजित पार्टी में शामिल होने की जानकारी मिलने पर खलबली मच गई।

इस जानकारी पर अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने एडवोकेट कमिश्नर को पत्र लिखकर नवाब संपत्ति सर्वे मां-बेटियों की जांच रिपोर्ट आने तक रोकने की मांग की। संक्रमण की आशंका में शनिवार को होने वाला सर्वे फिलहाल टाल दिया गया।

अमरोहा में शनिवार  को जिले में कोरोना के पांच नए संदिग्ध मरीज सामने आए। इनमें से चार को ट्रेस कर लिया गया। दो संदिग्धों को वेंक्टेश्वरा मेडिकल कॉलेज के कारेंटाइन वार्ड में भर्ती कराया गया। अन्य संदिग्धों की भी निगरानी की गई।

जिले में अब कुल 43 कोरोना संदिग्ध सामने आ चुके हैं। संभल में भी शनिवार को विदेशों से पांच और लोग लौटे हैं। यह लोग दुबई, इंडोनेशिया, ताईबान, फ्रांस, दुबई से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन लोगों की निगरानी शुरु कर दी है। जिले में अब विदेशों से लौटने वाले लोगों की संख्या 30 हो गई है। इनमें जापान से आई एक महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Loading...

Check Also

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com