ब्रेकिंग:

मुथरा में गोवर्धन पूजा की धूम, इकट्ठा हुए श्रद्धालु

अशाेक यादव, लखनऊ। पूरे देश में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाने की परंपरा है। इस दिन भक्त भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में उनकी जन्म स्थल मथुरा में इसे लेकर अलग ही धूम है।

मंदिरों में भगवान गोवर्धन की विधिवत पूजा अर्चना हो रही है। कोरोना का कारण इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा नहीं पहुंच पाएं है लेकिन इसके बावजूद मथुरा के मंदिरों में इस त्योहार को बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। 

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में सीमित संख्या में श्रद्धालु ने भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना के साथ आरती किया। जिसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भगवान को नए वस्त्र पहनाए गए। जबकि पूरे मंदिर को रंगोली से सजाया गया है। 

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में कान जगाई पूजा कई वर्षो से चलती आ रही है। शनिवार को सायं आरती के बाद दीपावली का पूजा हुआ फिर गाय की पूजा हुई। और रविवार सुबह को प्रातः काल गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले कई हफ्तों से चल रही थी।

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com