
अशाेक यादव, लखनऊ। अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर वर्ग को साधने में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज सोमवार को भाजपा की यूपी इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो के माध्यम से किसानों को संदेश देते हुए लिखा, ‘किसानों को मजबूत बना रही भाजपा सरकार… सही समय पर फसल की खरीद व भुगतान से स्वावलंबी बन रहा किसान। जीतेगा विकास, जीतेगा यूपी…।
यूपी भाजपा द्वारा ट्विटर पर जो वीडियो जारी किया गया उसे देखने सा साफ पता चलता है कि भाजपा किसानों को साधने में जुटी है। भाजपा ने वीडियो के साथ लिखा है,.. किसानों को मजबूत बना रही भाजपा सरकार सही समय पर फसल की खरीद व भुगतान से स्वावलंबी बन रहा किसान…जीतेगा विकास, जीतेगा यूपी।
https://twitter.com/BJP4UP/status/1432199683376443393
जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा अब यूपी चुनाव को लेकर प्रदेश के अंदर 5 सितंबर से डोर टु डोर कैंपेन की शुरुआत करने जा रही है। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन का भी आयोजन करेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी भाजपा। हर घर भाजपा नारे के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू होगा।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat