ब्रेकिंग:

मिजोरम में भाजपा के बिना सरकार का गठन नहीं होगा: विप्लव कुमार देब

अगरतला : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने कहा कि मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग के बिना सरकार का गठन नहीं होगा। देव शनिवार रात यहां संवाददाताओं से कहा कि मिजोरम में राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रही है और रोज बड़े बदलाव हो रहे हैं, लेकिन भाजपा इस तरह की ओछी राजनीति नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मिजोरम में सरकार के गठन में मुख्य भूमिका निभाएगी।उन्होंने कहा, “मिजोरम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि वर्तमान विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। राज्य के गृहमंत्री आर लालजीरलियाना ने भी कांग्रेस छोड़कर विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) का दामन थाम लिया है, जो पूर्वोत्तर में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की अगुवाई वाले समूह नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक एलाइंस का एक घटक है।” देब ने कहा कि बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी लहर तथा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कांग्रेस पूर्वोत्तर में अपने अंतिम किले को बचाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “भाजपा ने पहली बार मिजोरम में प्रवेश किया है। इससे पहले यहां कुछ क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मुख्य मुकाबला कांग्रेस तथा एमएनएफ के बीच होता था, लेकिन श्री अमित शाह तथा श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की वजह से लोग सिर्फ भाजपा को पसंद करते हैं।

Loading...

Check Also

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में एक दिवसीय जलरंग कार्यशाला संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com