लखनऊ। राजधानी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां 9 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची वहां से अपनी जान बचाकर निकल गई। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला थाना ठाकुरगंज क्षेत्र का है। जहां गुरुवार को एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
जिसके बाद वह रोते हुए अपने घर पहुंची और बच्ची ने दुष्कर्म के प्रयास की जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं पुलिस की लापरवाही को लेकर परिवार व स्थानीय लोगों ने जमकर थाने के बाहर हंगामा काटा। इसी दौरान पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बच्ची वहां से अपनी जान बचाकर निकल गई। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला थाना ठाकुरगंज क्षेत्र का है। वहीं पीड़ित परिवार पर दबंग अपना दबाव बनाकर मामले को रफादफा करने पर जोर बना रहे हैं।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat