लखनऊ: राजधानी में आए दिन दबंगों की दबंगई देखने को मिलती रहती है, जिससे आम जनता को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसी ही एक घटना रविवार देर रात थाना आशियाना क्षेत्र में देखने को मिली है, कपड़े सुखाने की मामूली बात को लेकर लगभग आधा दर्जन लड़कों ने अपनी दबंगई दिखाकर दो लड़कियों को जमकर पीटा। इतना ही नहीं बल्कि लड़कों ने घर में रह रही दोनों लड़कियों के कपड़े फाड़े और साथ ही अभद्रता भी की और घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। जिससे पीड़ित लड़कियों को गंभीर रूप से चोटें भी आई है। वहीं इस घटना की सूचना मौके पर पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को दी। सूचना पाने के करीब 1 घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
हालांकि, पीड़ित लड़कियों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस मामले की कार्रवाई करने की बजाय आरोपी लड़कों का पक्ष ले रही है। इसके साथ ही लड़कियों द्वारा लड़कों के खिलाफ नामजद तहरीर देने पर पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर रही है। वहीं अब देखने वाली बात यह होगी पुलिस इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई कर पीड़ित लड़कियों को न्याय दिला पाएगी। इतना ही नहीं बल्कि लड़कों ने घर में रह रही दोनों लड़कियों के कपड़े फाड़े और साथ ही अभद्रता भी की और घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। जिससे पीड़ित लड़कियों को गंभीर रूप से चोटें भी आई है। वहीं इस घटना की सूचना मौके पर पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को दी।
Check Also
सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat