ब्रेकिंग:

महाराष्ट्र: सेना के कर्नल ने जवानों के साथ मिलकर फसल कर दी बर्बाद, केस हुआ दर्ज

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में सेना के एक अधिकारी पर सशस्त्र जवानों की मदद से अपने गांव की विवादित कृषि भूमि पर फसल को कथित रूप से बर्बाद करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक महिला की शिकायत पर खेड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया. महिला ने शिकायत में कहा है कि सेना में कर्नल के पद पर कार्यरत अधिकारी ने पुणे जिले के खेड़ तालुका में स्थित भूमि पर फसल बर्बाद की. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कर्नल के भाई और शिकायतकर्ता के रिश्तेदार सुनील भारने के बीच गुलानी गांव की इस जमीन के स्वामित्व को लेकर लड़ाई चल रही है और यह मामला खेड़ के एसडीएम के समक्ष लंबित है.

भारने का जमीन के 7/12 हिस्से पर हक है और उन्होंने इसमें सोयाबीन बोया हुआ था. पुलिस अधिकारी ने कहा, “हैदराबाद में तैनात कर्नल 22 जून को वर्दी में मौजूद 30 से 40 सशस्त्र जवानों को सेना के चार ट्रकों में विवादित भूमि पर लेकर आए और उनकी मौजूदगी में एक ट्रैक्टर के जरिए खेत की जुताई कर फसल बर्बाद कर दी गई.” शिकायकर्ता का दावा है कि उसके रिश्तेदारों को डराने के लिए कर्नल जवानों के साथ गांव से होकर गुजरे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नल की तैनाती हैदराबाद में है वहीं जवान नासिक से कथित तौर पर बुलाए गए थे. सेना के पुणे स्थित दक्षिणी कमान के सूत्रों ने कहा कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं.

Check Also

परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com