
महाराष्ट्र। अहमदनगर में एक सिविल अस्पताल में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। अहमदनगर जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में अभी तक 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, इस आग की वजह से 13 -14 लोगों के जख्मी होने की खबर है। जानकारी के अनुसार ये आग अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी।
वहीं, अहमदनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र भोसले द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक आईसीयू में 17 लोगों का इलाज चल रहा था जिसमें से 10 की मौत हो गई है।
बता दें कि वार्ड में मौजूद सभी मरीज कोरोना संक्रमित थे। वहीं, आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग लगने के बाद बचाव कार्य के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बंद की गई। इस वजह से बताया जा रहा है कि आईसीयू में इलाज करवा रहे कुछ कोरोना संक्रमितों की मौत दम घुटने से भी हुई है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat