लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महात्मा गांधी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने वाली घटनाओं को महापुरुषों का अपमान करार दिया है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग कायर होते हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा। अब जालौन में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ा गया। मूर्ति तोड़ने वाले कायरों, जीवन में यही तुम्हारी उपलब्धि है कि रात के अंधेरे में छिपकर तुम देश के महापुरुषों का अपमान करने की कोशिश करते हो? मूर्तियों पर हमला करके इन महापुरुषों की महानता का एक अंश भी तुम हिला-डुला नहीं सकते।
बता दें कि, जालौन के गांधी इंटर कॉलेज परिसर में लगी राष्ट्रपिता की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। वहीं घटना से गुस्साए कांग्रेसियों ने नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। फिलहाल पुलिस ने प्रिंसिपल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग कायर होते हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा। अब जालौन में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ा गया।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat