ब्रेकिंग:

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘ऊंचाई’ में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अमिताभ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘ऊंचाई’ में परिणीति चोपड़ा की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते नजर आएंगी। अमिताभ-परिणीति के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुपम, बोमन और अमिताभ तीन पुराने दोस्तों की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी सूरज ने खुद लिखी है।

फिल्म की शूटिंग नेपाल के खूबसूरत लोकेशंस में होगी। बताया जा रहा है कि राजश्री प्रोडक्शंस वेंचर 5 अक्टूबर को काठमांडू घाटी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। काठमांडू और उसके आसपास एक महीने के शेड्यूल की योजना बनाई गई है। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com