ब्रेकिंग:

मल्टी-विटामिन की प्राकृतिक गोली है ये सब्जी, कीमत है 30 हजार रूपये किलो

लखनऊ। भारत के पास एक ऐसी सब्जी है जिसकी पूरी दुनिया में बड़ी मांग है। ये सब्जी हिमालय से लाई जाती है और इसको खरीदने के लिए हजारों रूपये खर्च करने होते हैं। लेकिन इस सब्जी की खासियत और इसकी गुणवत्ता के आगे इसकी कीमत आपको कम ही लगेगी। हालांकि ये आम लोगों की पहुंच से दूर है लेकिन ये हाई-प्रोफाइल लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। 

इस सब्जी को प्राकृतिक मल्टी-विटामिन कहा जा सकता है।

एक किलो सब्जी की कीमत 30 हजार रूपये है और अगर इसमें किस्में देखी जाएं तो ये और भी महंगी हो सकती है।

ये सब्जी जितनी महंगी है उतना ही इसे बनाने में मेहनत करनी पड़ती है।

इस सब्जी का नाम गुच्छी है। ये एक जंगली मशरूम की प्रजाति है जो हिमालय में पाई जाती है।

इसमें  ड्राय फ्रूट, सब्जियां और देशी घी को मिला कर बनाया जाता है।

ये भारत की ऐसी दुर्लभ सब्जी है, जिसकी मांग विदेशों काफी ज्यादा है।

इस सब्जी के बारे में महशूर है कि इसको खाने से दिल की बीमारियां नहीं होती हैं।

 इसे हिमालय से सूखा कर लाया जाता है। इसके बाद इसे बाजारों में बेचा जाता है।

गुच्छी जंगलों में उगने वाली सब्जी है और ये फरवरी से लेकर अप्रैल के बीच मिलती है।

इसका वैज्ञानिक नाम मार्कुला एस्क्यूपलेंटा है और इसे आम भाषा में मोरेल्स भी कहते हैं।

ये स्पंज मशरूम के नाम से भी फेमस है।

 वैज्ञानिकों के अनुसार ये मशरूम की ही एक प्रजाति मॉर्शेला फैमिली से आया है।

ये हिमालय के अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर उगाते हैं।

Check Also

डिब्रुगढ़ – गोमती नगर अमृत भारत विशेष गाड़ी प्रथम आगमन पर गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, हुआ स्वागत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा लखनऊ : गोमतीनगर रेलवे स्टेशन मंगलवार सुबह उत्सव के रंग में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com