ब्रेकिंग:

मलयाली फिल्म निर्देशक शानवास नारानिपुझा का निधन, अदिति राव हैदरी ने जताया दुख

मलयाली फिल्म निर्देशक शानवास नारानिपुझा का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 37 वर्ष के थे। फिल्म उद्योग के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नारानिपुझा को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह मलप्पुरम जिले में पोन्नानी के पास नारानिपुझा के रहने वाले थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पिछली रात उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने के दौरान फिर से दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें गंभीर हालत में रात नौ बजे अस्पताल लाया गया था। रात 10 बजे नारानिपुझा का निधन हो गया।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान शानवास की फिल्म “सुफियम सुजातायम” ओटीटी मंचों पर रिलीज होने वाली पहली मलयाली फिल्म थी।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “शानवास सर को श्रद्धांजलि। आशा करती हूं कि आपकी सूफी आत्मा वैसी ही खूबसूरत जगह पर जाएगी जैसी आपने सुफियम सुजातायम में बनाई थी। बहुत जल्दी चले गए। आपके परिवार के प्रति मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं।” केरल के संस्कृति मंत्री ए के बालन ने भी नारानिपुझा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com