ब्रेकिंग:

मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए कांग्रेस करेगी गवर्नर से मुलाकात

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 114 सीटों पर कब्जा कर लिया है। मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल आज गवर्नर आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेगें। मालूम हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। भाजपा 108 सीटे हासिल करने में सफल हो पाई है। जबकि कांग्रेस ने 114 सीटों पर कब्जा किया है, लेकिन पूर्ण बहुमत से दो सीटें दूर रही। वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 2, समाजवादी पार्टी (SP) ने 3 और अन्य पार्टी ने 4 सीटें हासिल की है। भाजपा 108 सीटे हासिल करने में सफल हो पाई है। जबकि कांग्रेस ने 114 सीटों पर कब्जा किया है, लेकिन पूर्ण बहुमत से दो सीटें दूर रही। इसी बीच बसपा चीफ मायावती ने भाजपा को रोकने के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनाने की राह आसान हो गई है। जानकारी के लिए बताते चले कि मध्य प्रदेश में कल का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा जिस समय रुझान सामने आ रहे थे उस दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।
मध्यप्रदेश पार्टी सीटें…
पार्टी- सीटें
बहुजन समाज पार्टी (BSP)- 2
बीजेपी (BJP)- 109
कांग्रेस (Congress)- 114
समाजवादी पार्टी (SP)- 1
निर्दलीय- 4

Loading...

Check Also

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में एक दिवसीय जलरंग कार्यशाला संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com