भोपाल। भोपाल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुनकर सेवा करने का अवसर दिया था। मात्र 12 दिन बाद कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। कांग्रेस सरकार जब से बनी है भोपाल में अराजकता का माहौल बना हुआ है। अधिकारी वर्ग पार्षदों के विकास कार्यो को रोककर जनप्रतिनिधियों का अपमान करते है। नगर निगम अध्यक्ष, महापौर तक नहीं सुनी जा रही है। भोपाल में पूरे विकास के कार्य अवरूद्ध हो गए है। आर्च ब्रिज में आने वाली रूकावट को जब नगर निगम अमला हटाने पहुंचा तो पथराव किया गया और पुलिस थाने में रिपोर्ट तक नहीं लिखी गयी। यह बात नगर निगम के महापौर आलोक शर्मा ने रानी कमलापति आर्च ब्रिज का लोकार्पण नहीं करने देने के विरोध में कही।
आलोक शर्मा ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 1 अगस्त 2016 को रानी कमलापति आर्च ब्रिज का भूमि पूजन किया था। 39 करोड़ 80 लाख से बना यह देश का पहला आर्च ब्रिच है। कांग्रेस सरकार इसका लोकार्पण नहीं करने दे रही है। ब्रिज के रास्ते में जो अतिक्रमण है उसको हटाने नहीं दे रहे है। आर्च ब्रिज में तीन मकान आ रहे है उसको नहीं हटाया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि रानी कमलापति आर्च ब्रिज का लोकार्पण शीघ्र नहीं किया गया तो 72 घंटे में जनप्रतिनिधिगण मिलकर लोकार्पण कर देंगे। सुरजीत सिंह चौहान ने कहा कि आर्च ब्रिज के लोकार्पण को रोककर कांग्रेस सरकार जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है। इस ब्रिज से जनता को काफी सहूलियत होने वाली है। कांग्रेस सरकार पक्षपात कर जनता का मार्ग अवरूद्ध कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास विरानी, नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, एमआईसी मेंबर कृष्ण मोहन सोनी, केवल मिश्रा, शंकर मेंकोरिया, दिनेश यादव, सुरेंद्र वाटिका, महेश मकवाना, मंजू बाराकिया, तुलसा वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, बालिस्ता रावत, सुनील यादव, सुमित रघुवंशी, जगदीश यादव व जोन अध्यक्ष मनोज राठौर, पंकज चोकसे, विष्णु राठौर, तुलसी सोनी, घनश्याम कुशवाहा, गोपाल तिवारी, हरदीप सिंह लब्बू, विकास सोनी, गौरव गुप्ता, राकेश कुकरेजा, आशीष ठाकुर, वरुण गुप्ता, संजय जैन, मुंगावली हरिओम ओसारी, पिंटू साहू, दिनेश भोसले, पार्षदगण, उत्तर विधानसभा के प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड पालक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

        Loading...
    
 Suryoday Bharat Suryoday Bharat
Suryoday Bharat Suryoday Bharat