सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। मामला सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र का है। यहां बेहट रोड पर शरारती तत्वों ने घुना बस स्टेंड पर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
गुस्साए लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच यातायात जाम होने पर मां शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन भी फंसे रहे। बताया गया कि बेहट रोड पर प्रदर्शन करने वालों और जाम में फंसे श्रद्धालुओं के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं। पुलिस ने बीच में घुसकर मामला संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द नई मूर्ति लगवाई जाए। पुलिस ने नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुटी गई है।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat