ब्रेकिंग:

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे बस्ती नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का प्रतीकात्मक शुभारंभ

बस्ती। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बस्ती नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का प्रतीकात्मक शुभारंभ करेंगे। जिलों में पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक व कार्यकर्ता गृह प्रवेश करेंगे। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन एवं जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने नए जिला कार्यालय भवनों के उद्घाटन समारोह के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना कील-कांटा दुरुस्त करने में लगा है। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह छह फरवरी को 40 नए जिला कार्यालय भवनों का उद्घाटन करेंगे जिसमे बस्ती का भाजपा कार्यालय भी सम्मलित है।

अमित शाह बुलंदशहर के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय से ही सभी कार्यालयों का प्रतीकात्मक शुभारंभ करेंगे लेकिन, संबंधित जिलों में भाजपा संगठन के पदाधिकारी, सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व कार्यकर्ता हवन पूजन विधि विधान से समारोह पूर्वक गृह प्रवेश करेंगे। इस समारोह के जरिये शून्य से शिखर पर पहुंची भाजपा संघर्ष से सफलता की कहानी दोहराएगी। भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित कुमार वर्मा बताते है की बस्ती का कार्यालय भवन बनकर तैयार हैं। गृह प्रवेश के लिए सभी कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जब इनका उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं को सौंपेंगे तो यह भाजपा की सफलता का सबसे बड़ा प्रतीक होगा। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com