ब्रेकिंग:

भाई-बहन के स्नेहपूर्ण अटूट बंधन का पर्व है- विराज सागर

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। भारत की सनातन परम्परायें व हमारी सांस्कृतिक सभ्यता विश्व को अचंभित करती है, हमारे पर्वों में रक्षाबंधन भाई बहन के स्नेहिल रिश्तों के खूबसूरत रिश्तों में एक स्वर्णिम पर्व है। यह बात यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन व बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास ने रक्षाबंधन के पवित्र पर्व की भाई बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्नेहपूर्ण रिश्तों के अटूट बंधन का ऐसा महापर्व विश्व की किसी सभ्यता या संस्कृति में नही पाया जाता।

विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पर्व हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह त्यौहार भाई और बहन के अटूट प्रेम और उसके लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए तैयार रहने की प्रेरणा देता है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर हम सभी को आपस में प्यार-मोहब्बत से रहने का संकल्प लेना चाहिए।

Check Also

सर्वाेदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश का मौका, 20 फरवरी तक करें आवेदन, 15 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित 103 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com