एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म श्द स्काई इज पिंकश्की प्रमोशन में बिजी हैं। बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ वो अपनी लुक को लेकर भी सुर्खियों में आ जाती हैं। फिल्म की प्रमोशन में बिजी होने के अलावा अक्सर उनको अक्सर हाई प्रोफाइल पार्टियों में भी देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर प्रिंयका की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, देसी गर्ल मिलान में आयोजित इंटरनेशनल मैगजीन की 20वीं सालगिरह की पार्टी को अटेंड करने पहुंची। इवेंट में प्रियंका की रॉकस्टार एंट्री देख सबकी निगाहें उनपर टिकी रह गईं।
इस मौके पर वो ब्लैक पैंटसूट में बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उनके इस पैंटसूट पर सिल्वर कलर की नेक टाई लगी हुई थी। इसके अलावा न्यूड मेकअप, शॉर्ट हेयर, डार्क रेड लिपस्टिक और शानदार इयर रिंग्स उनके लुक को कम्पलीट कर रही है। इवेंट में प्रियंका ने वहां मौजूद डॉल्स के साथ पोज देती नजर आई। पार्टी में उन्होंने बुलगरी के सीईओ साथ भी खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं। तस्वीरों में एक्ट्रेस की खुशी देखती ही बन रही हैं। प्रियंका इस लुक में इतनी शानदार लग रही थीं, जिसमें भी उनको देखा बस देखता ही रह गया। सोशल मीडिया पर उनका लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं। फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat