ब्रेकिंग:

बीजेपी नेता ने दिया विवादित बयान, बोले- यह कांग्रेस-भाजपा के बीच का नहीं बल्कि हिन्दुस्तान-पाकिस्तान के बीच का चुनाव है

नई दिल्ली : सोमवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि यह कांग्रेस और भाजपा के बीच होने वाला चुनाव नहीं है, बल्कि यह ‘हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान’ के मध्य चुनाव है. भार्गव ने कहा कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया भारत का प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें जिताएं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं. भानू भूरिया के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निकाली गई रैली को राजवाड़ा चौक पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता भार्गव ने कहा, ‘इस समय देश की इज्जत दांव पर है. यह किसी दो पार्टी का चुनाव नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान के बीच में चुनाव है.’  पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और भानू भूरिया ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट से सोमवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये. दोनों के बीच इस सीट पर कड़ी टक्कर हो सकती है. भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के त्यागपत्र देने से झाबुआ सीट वर्तमान में खाली है.भार्गव ने कहा कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया भारत का प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें जिताएं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं. डामोर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद बन गये हैं. इसलिए उन्होंने झाबुआ विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है. झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com