ब्रेकिंग:

बीजेपी की 31 संभावित उम्मीदवारों की नई सूची में गंभीर का नाम शामिल

दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों के लिए 31 संभावित उम्मीदवारों की नई सूची तैयार की है और इसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम शामिल किया गया है। राज्य भाजपा की चुनाव समिति द्वारा इससे पहले लाई गई 21 संभावित उम्मीदवारों की सूची को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ठुकरा दिया था। भाजपा की दिल्ली इकाई के एक शीर्ष नेता ने कहा, ‘‘नई सूची में दस और नाम जोड़े गये हैं और पुराने नामों को भी इसमें शामिल रखा गया है। इसे बहुत जल्द राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा।’ पहली सूची में गंभीर का नाम शामिल नहीं था जो कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार के लिए गंभीर का नाम चर्चा में है।

फिलहाल इस सीट से मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। नई दिल्ली सीट से गंभीर के अलावा राज्य नेता रवींद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम भी संभावितों की सूची में शामिल है। नई सूची में दस और नाम जोड़े गये हैं और पुराने नामों को भी इसमें शामिल रखा गया है। इसे बहुत जल्द राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा।’ पहली सूची में गंभीर का नाम शामिल नहीं था जो कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार के लिए गंभीर का नाम चर्चा में है। फिलहाल इस सीट से मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। नई दिल्ली सीट से गंभीर के अलावा राज्य नेता रवींद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय का नाम भी संभावितों की सूची में शामिल है।

Check Also

मकर संक्रांति पर्व के दौरान प्रयाग एवं फाफामऊ जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : मकर संक्रांति पर्व पर यात्रियों की संभावित …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com