बिग बी के साथ फिल्म अमिताभ में काम कर चुके एक्टर अभिमन्यु चौधरी पर पुलिस केस की बड़ी खबर सामने आई है। उनपर सैलून के एक कर्मचारी पर चाकू मारने का आरोप लगा है। खबरों के मुताबिक मुंबई की ओशीवारा पुलिस ने अभिमन्यु और उनके दोस्त अभिनव चौधरी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सैलून के कर्मचारी ने गलत तरीके से एक लड़की को छूने की कोशिश की थी। इसके बाद लड़की ने अभिमन्यु को फोन किया। अभिमन्यु सैलून अपने दोस्त अभिनव के साथ पहुंचे और गुस्से में सैलून के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया।
खबरों की मानें तो अभिमन्यु ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कर्मचारी को पहले मोलेस्ट करने की कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभिमन्यु और उसके दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 324 और 326 लगाई है। इसी के साथ सैलून में जो कुछ भी हुआ वो पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हो गया। फिलहाल सैलून का एम्पलाई हॉस्पिटल में एडमिट है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। बता दें कि अभिमन्यु एक टीवी एक्टर हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ शमिताभ फिल्म में साथ काम किया था। फिल्म में उनके किरदार की काफी सराहना हुई थी। इसके साथ ही वह डिजायनर मनीष मल्होत्रा के साथ काम कर चुके हैं। वह साल 2011 में आई फिल्म डेल्ही बेली के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat