नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि संसद से कानून बनाए बिना या सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बिना समस्या का समाधान नहीं होगा. बाबा रामदेव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर समाचार एजेंसी से कहा कि सुप्रीम कोर्ट से विलंब हो रहा है. वहां से कोई मार्ग नहीं दिखता. एक विकल्प बचता है, संसद में कानून बनाकर मंदिर बनाएं. प्रक्रिया वैधानिक है. बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि बिना संसद में कानून बनाए या सुप्रीम कोर्ट के आदेश बिना जनांदोलन से मंदिर बना तो कानून-व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है. हाल ही में राम मंदिर पर बाबा रामदेव ने कहा था कि यदि न्यायालय के निर्णय में देर हुई तो संसद में जरूर इसका बिल आएगा, आना ही चाहिए. बाबा रामदेव ने कहा था कि राम जन्मभूमि पर राम मंदिर नहीं बनेगा तो किसका बनेगा?
Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat