गोरखपुर। शुक्रवार की रात सूरजकुंड के पास बेटी के साथ महिला बाजार जा रही थी कि बाइक सवार लुटेरों ने महिला की गले से सोने की लाकेट झपट्टा मारकर छीन ली। चिलुआताल प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सुभाष चन्द्र बोस नगर सूरजकुण्ड से दूर्गा देवी पत्नी मुन्नी लाल निवासी बिलंदपुर अपने पुत्री प्रियंका के साथ चौराहे से सामान लेकर लगभग 8.30 बजे पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से काले रंग की पल्सर सवार दो युवक जिसमें चालक ने हेलमेट पहन रखा था और पीछे वाला नीले रंग का पैंट शर्ट पहन रखा था झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन व लाकेट लेकर ग्रीनसिटी के तरफ फरार हो गये। इसके बाद पीड़िता ने 100 की सूचना दिया जिस पर गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat