लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती रविवार को पार्टी के सभी संयोजकों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाएंगी। बैठक में शामिल होने के लिए मायावती शुक्रवार को लखनऊ पहुंच गईं। वह 45 दिन बाद लखनऊ आई हैं। बसपा के सूत्रों ने बताया कि मायावती ने कई संसदीय सीटों पर प्रमुखों की नियुक्ति कर दी है और वे ही संभावित प्रत्याशी माने जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के इन संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है और उनके नामों का महज औपचारिक ऐलान किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की कुल 80 संसदीय सीटों में से बसपा 38 और उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन ने तीन सीटें अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दी हैं और रायबरेली और अमेठी सीटों पर प्रत्याशी ना उतारने का ऐलान किया है। बसपा और सपा ने 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की थी। जिसके बाद बसपा के संभावित प्रत्याशियों की एक सूची भी सामने आई थी लेकिन बसपा ने इस सूची को गलत बताया था। गठबंधन ने तीन सीटें अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दी हैं और रायबरेली और अमेठी सीटों पर प्रत्याशी ना उतारने का ऐलान किया है। बसपा और सपा ने 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की थी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat