बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ ने 20 दिसंबर को केपटाउन में अपने लाडले तैमूर का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं अब वैकेशन एंजॉय कर तीनों वापिस लौट आए हैं। हाल ही में सैफ और करीना नन्हें तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान करीना ग्रे हूडी के साथ ब्लैक पैंट पहेन कैजुअल लुक में नजर आईं। वहीं सैफ टीशर्ट और जींस के साथ कैप लगाए हुए कूल दिख रहे हैं। सैफ लाडले गोद नें उठाए हुए नजर आए। तैमूर व्हाइट की आउटफिट पहने हुए हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं। तैमूर मीडिया कैमरा को बड़ी हैरानी से देख रहे हैं। उनके क्यूट अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। केपटाउन की हसीन वादियों से करीना, तैमूर और सैफ की तस्वीरें वायरल होती रही। बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।
Check Also
“मेरी बहनें ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं : इक़बाल खान, गुम यादें : एक डॉक्टर – दो ज़िंदगियाँ, सोनी सब
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब अपना नया शो हुई गुम यादें : …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat