ब्रेकिंग:

फ्लोरिडा में योग स्टूडियो पर गोलीबारी, हमलावर समेत 2 की मौत, 5 जख्मी

फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद व्यक्ति ने छह लोगों को गोली मारी। डेलियो ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल बंदूकधारी और मृतकों की पहचान नहीं हुई है तथा अन्य पीड़ितों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और अधिकारी इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। शहर के कमीश्नर स्कॉट मैडॉक्स घटनास्थल पर हैं। उन्होंने फेसबुक पर कहा कि मेरे पब्लिक र्सिवस करियर में मैंने कई बुरे देखे लेकिन यह सबसे बुरा है। कृपया प्रार्थना करें।’’

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com