ब्रेकिंग:

फिल्म केदारनाथ के ट्रेलर लॉन्च में सुशांत संग हॉट अंदाज में पहुंची सारा…

मुम्बई : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में फिल्म की पूरी टीम ने शिरकत की। फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट के दौरान पहली बार सारा और सुशांत मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दिए। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सारा ने डेब्यू फिल्म से जुड़े कई एक्सपीरियंस सभी के साथ साझा किए।इस इवैंट में सारा ने बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी, इसमें वह बेहद ही हॉट और ग्लैमरस लग रही थी। यहां सारा ने सुशांत के साथ कई पोज दिए। बता दें कि फिल्म की पूरी टीम इस इवेंट में पहुंची। डायरेक्टर अभिषेक कपूर अपनी पत्नी प्रज्ञा को भी साथ लेकर पहुंचे। फिल्म में सुशांत खुशमिजाज, कठिन परिश्रम करने वाले मुस्लिम लड़के के किरदार में हैं।

ये लड़का अपना घर चलाने के लिए केदारनाथ धाम के यात्रियों के लिए पिट्ठू का काम करता है। वहीं सारा अली खान खूबसूरत हिंदू लड़की के रोल में हैं। फिल्म की कहानी इन्हीं दोनों के बीच केदारनाथ यात्रा के वक्त पनपे प्रेम पर आधारित है। फिल्म में सुशांत खुशमिजाज, कठिन परिश्रम करने वाले मुस्लिम लड़के के किरदार में हैं। सारा और सुशांत की ये फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैं।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com