ब्रेकिंग:

फिल्म ‘इंडियन 2’ का फर्स्ट लुक रिलीज, चेतावनी देते दिखे कमल हासन

एक्टर कमल हासन की अपकमिंग फिल्म इंडियन 2 का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर शंकर हैं। शंकर ने ही फिल्म का पहला लुक जारी किया है। शंकर ने अपने ट्विटर अकाउंट से इंडियन 2 का फर्स्ट लुक जारी करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है और पोंगल की बधाई दी है। पोस्टर में जहां कमल हासन का चेहरा धुंधला है, वहीं वो अपनी उंगलियों से लोगों को चेतावनी देते दिखाई पड़ रहे हैं। डायरेक्टर ने अपने ट्वीट के साथ यह भी जानकारी दी है कि वो इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 18 से शुरू करेंगे।

बता दें अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि फिल्म इंडियन 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से यह खत्म हुई थी या शंकर इंडियन 2 के माध्यम से दर्शकों के सामने एक नई कहानी पेश करेंगे। हालांकि इतना पक्का माना जा रहा है कि इंडियन 2 भारतीय राजनीति पर संवाद करेगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए इंडियन 2 के डायरेक्टर शंकर ने बताया था कि, ‘जब मैं फिल्म इंडियन बना रहा था कि तब मैंने कई सारी कठिनाइयां झेली थीं। उन्हीं से प्रेरित होकर मैंने वो फिल्म बनाई थी। अगर बात इंडियन 2 की करें तो इसमें भी मैं वो ही कहानियां दिखाऊंगा जिनसे मैं काफी आहत हुआ हूं। मेरी तरह ही आम लोग भी कई तरह की परेशानियों से दो-चार होते हैं, इंडियन 2 में दर्शकों को सब देखने को मिलेगा।’

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com