ब्रेकिंग:

फिर होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, कई विभागों के लिए खुल सकता नौकरियों का पिटारा

शिमला: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक चार दिन बाद शुक्रवार को फिर होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों में नौकरियों के साथ सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण की मंजूरी मिल सकती हैं। इसके अलावा न्यू पेंशन स्कीम के तहत करीब एक लाख कर्मचारियों को भी कई केंद्रीय लाभ मिल सकते हैं। आगामी वित्तीय वर्ष की शराब नीति पर भी चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल की यह बैठक अहम मानी जा रही है। इसमें युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। कई संस्थानों को स्तरोन्नत किया जा सकता है। सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने का मामला भी कैबिनेट एजेंडे में शामिल किया जा रहा है।

कैबिनेट सब कमेटी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट मंत्रिमंडल की बैठक में पेश कर सकती है। मुख्यमंत्री की कुछ बजट घोषणाओं को भी मंजूरी दी जा सकती है। कई शिक्षण, स्वास्थ्य और अन्य संस्थानों को भी अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। कई संस्थानों को स्तरोन्नत किया जा सकता है। सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने का मामला भी कैबिनेट एजेंडे में शामिल किया जा रहा है। कैबिनेट सब कमेटी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट मंत्रिमंडल की बैठक में पेश कर सकती है। मुख्यमंत्री की कुछ बजट घोषणाओं को भी मंजूरी दी जा सकती है। कई शिक्षण, स्वास्थ्य और अन्य संस्थानों को भी अपग्रेड किया जा सकता है।

Loading...

Check Also

केन्द्र, राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत सरकार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com