ब्रेकिंग:

प्लेसिस: हम सिर्फ क्रिकेट खेलेंगे, नहीं मारेंगे ऑस्ट्रेलिया को बाॅल टेंपरिंग का ताना

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में उनके खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ विवाद का ताना नहीं मारेंगे जिसके कारण विपक्षी टीम के तीन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लग गया था।
इस विवाद से आस्ट्रेलियाई टीम के लिए पिछले आठ महीने काफी तनावपूर्ण रहे हैं। आस्ट्रेलियाई टीम इसके बाद से मैदान पर भी अच्छा नहीं कर सकी है, उसे दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज से हार के बाद पाकिस्तान से पराजय का मुंह देखना पड़ा और टीम इंग्लैंड से वनडे श्रृंखला में हार गयी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसिस आस्ट्रेलिया के खिलाफ उस टेस्ट मैच में खेले थे जिसमें गेंद से छेड़छाड़ वाली घटना हुई थी और जिसके बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रोफ्ट पर प्रतिबंध लग गया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम बीते समय की बातों को मैदान पर नहीं लाएगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता है कि बतौर टीम हम उन बातों को मैदान पर लाएंगे। इसका क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है, यह बीते समय की बात है। हम मैदान पर क्रिकेट ही खेलेंगे। ’’ हाल की असफलताओं के बाद आस्ट्रेलिया ने टिम पेन को वनडे कप्तानी से हटा दिया और अब यह जिम्मेदारी विस्फोटक बल्लेबाज आरोन फिंच संभालेंगे।

Check Also

जिज्ञासा कप – सीजन 1 – मैच – 2 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवेंजर्स इलेवन को हराया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार खेले गए जिज्ञासा कप सीजन-1 के दूसरे मुकाबले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com