ब्रेकिंग:

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं हेजल कीच, मुस्कुराते हुए दिए पोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच शादी के बाद से ही बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि इस कपल को पार्टी और इवेंट में स्पॉट किया जाता है। हेजल भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन आए दिन वह स्पॉट हो जाती है।ऐसे ही रविवार रात हेजल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान हेजल ने मिनी स्कर्ट के साथ लूज टॉप पहना था। चेहरे पर ग्लो और रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार चांद लगा रही थी। यहां हेजल ने मीडिया को कई पोज दिए। हाल ही में हेजल को चचेरी भाभी के बेबी शॉवर में देखा गया था।

इस दौरान हेजल ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद सिंपल और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही थी। हेजल की इन तस्वीरों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हेजल प्रेग्नेंट हैं।जी हां, तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इतना ही जब वो अपनी भाभी के बेबी बंप को किस कर रही थी तो वो काफी ध्यान से झूकती हुई नजर आ रही थी।सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होते ही यूजर्स ने उनको कमेंट करते हुए लिखा कि आप भी प्रेग्नेंट लग रही हैं। हालांकि, अभी तक हेजल और युवराज ने पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर नहीं की है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com