
अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गई हैं। ऐसे में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी और संगठन में जान फूंकने के लिए पार्टी महासचिव यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी आज शुक्रवार सूबे की राजधानी लखनऊ में आगमन हुआ। प्रियंका गांधी यह तीन दिन तक रुकेगी और संगठन के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ आगमन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
कांग्रेस के वरिष्ठा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमौसी एयरपोर्ट पहुंच कर प्रियंका गांधी का फूल मालाओं से स्वागत किया। एयपोर्ट पर प्रिंयका के पहुंचने से पहले ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। एयर पोर्ट से सीधी प्रियंका गांधी लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिम पर पहुंची और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ देर वहां पर बैठीं भी।
इससे पहले प्रियंका गांधी का काफिला लखनऊ में जाम में फंस गया था। हुसैनगंज इलाके में बसों के आने से यहां पर जाम लग गया था। इसके बाद उनकी सुरक्षा में लगे स्टाफ ने किसी तरीके से जाम खुलवाया। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं। लंबे वक्त से प्रियंका लगातार यूपी को लेकर एक्टिव हैं। हाल ही के दिनों में उन्होंने लगातार यूपी यूनिट के साथ कई वर्चुअल मीटिंग भी की हैं।
इससे पहले एयर पोर्ट पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और प्रियंका गांधी ही मुख्य विपक्ष हैं। अजय लल्लू ने कहा कि कांग्रेस लगातार यूपी में कानून व्यवस्था, किसान और अन्य बड़ी समस्याओं को मुख्य रूप से उठा रही है। वह फिर चाहे हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने की बात हो या उम्बा में किसानों पर हुए अत्याचार की घटना, प्रियंका गांधी की हमेशा नजर उत्तर प्रदेश पर रही है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat