ब्रेकिंग:

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा

अशाेक यादव, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के हालात पर चर्चा की।

इस दौरान विधान परिषद चुनाव के लिए केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजे गए नामों पर भी मंथन किया गया।

इसी के साथ मकर संक्रांति के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं पर भी मंथन किया गया। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों पर भी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।

Loading...

Check Also

विकास और हरित भविष्य की ओर अग्रसर भारतीय रेल : अश्विनी वैष्णव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : जब भी आप सड़क या अन्य साधनों की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com