ब्रेकिंग:

पूरे यूपी में प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी कांग्रेस, प्रियंका ने लिए ये बड़े फैसले

अशाेक यादव, लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां जौर शोर से शुरू कर दी है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ दौरे पर आई हुई हैं। आज यानि शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं। यहां उन्होंने सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ बैठक की।

प्रियंका गांधी बैठक में चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन कर रही हैं। कांग्रेस जोन के हिसाब से चुनावी अभियान और कार्यक्रमों को शुरू किया जाएगा।  कांग्रेस सलाहकार समिति और रणनीति कमेटी ने पूरे उप्र में यात्रा निकालने का फैसला किया है। कांग्रेस ज़ोनवार चुनावी अभियान और कार्यक्रमों को शुरू करेगी। कांग्रेस सलाहकार समिति और रणनीति कमेटी ने पूरे उप्र में यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। आपको बता दें, ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे’ नाम से होगी।

सूत्रों के मुताबिक, यह प्रतिज्ञा यात्रा 12000 किलोमीटर चलेगी। यह सभी कस्बों और बड़े गांवों से होकर गुजरेगी। प्रियंका गांधी यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर रहीं हैं। यात्राओं के रूट और मुद्दों पर महासचिव सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों से सलाह ले रहीं हैं। सलाहकार और रणनीति कमेटी के बैठक के बाद प्रदेश चुनाव कमेटी के साथ बैठक होगी।

प्रियंका गांधी अपने दौरे पर रवींद्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापरियों से संवाद करेंगी। इसके अलावा किसानों का प्रतिनिधिमंडल भी प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचेगा। प्रियंका गांधी 69 हजार सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों से भी मिलने जाएंगी।

Loading...

Check Also

लखनऊ की ऐतिहासिक रेजीडेंसी बनेगी सांस्कृतिक पर्यटनका नया केंद्र : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com