लखनऊ। लखनऊ से गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करने उनका पूरा परिवार एक साथ आएगा। पूनम की बेटी और बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा लखनऊ में शुक्रवार को रोड शो कर पूनम सिन्हा के लिए वोट मांगेगी। उनके साथ अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और दोनों बेटे लव व कुश भी शामिल होंगे। यह रोड शो समाजवादी पार्टी कार्यालय से निकलेगा। पूनम सिन्हा के नामांकन के दौरान भी शत्रुघन सिन्हा उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने रोड शो में भी हिस्सा लिया था। पत्नी के समर्थन में रोड शो करने पर लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनपर निशाना साधकर कहा था कि उन्हें पत्नी धर्म के बाद पार्टी धर्म भी निभाना चाहिए और उनके लिए प्रचार भी करना चाहिए।
पूनम सिन्हा लखनऊ से गठबंधन की सपा प्रत्याशी हैं। वे भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। पूनम सिन्हा का दावा है कि लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के किए गए विकास कार्यों की बदौलत उन्हें जीत मिल सकती है। उन्होंने ये साफ किया है कि वे युवा ऊर्जा के लिए काम करना चाहती हैं। साथ ही अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चाहती हैं। पूनम की बेटी और बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा लखनऊ में शुक्रवार को रोड शो कर पूनम सिन्हा के लिए वोट मांगेगी। उनके साथ अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और दोनों बेटे लव व कुश भी शामिल होंगे। यह रोड शो समाजवादी पार्टी कार्यालय से निकलेगा।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat