ब्रेकिंग:

पुलवामा हमला : राजकीय सम्मान के साथ शहीदों का अंतिम संस्कार करेगी पंजाब सरकार

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि पुलवामा आतंकवादी हमले में राज्य के शहीद हुए सीआरपीएफ के चार जवानों का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीआरपीएफ के शहीद जवानों के पैतृक जिलों के उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के चार जवानों में मोगा जिला निवासी जैमल सिंह, तरन तारन जिला निवासी सुखजिंदर सिंह, गुरदासपुर जिला निवासी मनिंदर सिंह अत्री और रोपड़ जिला निवासी कुलविंदर सिंह शामिल हैं.

पंजाब विधानसभा ने शुक्रवार को आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने के वास्ते एक प्रस्ताव पारित किया. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें करीब 40 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए.  पंजाब विधानसभा ने शुक्रवार को आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने के वास्ते एक प्रस्ताव पारित किया. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें करीब 40 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए.

Check Also

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com