ब्रेकिंग:

पीएम मोदी 30 मार्च को बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को सात देशों के ‘बिम्सटेक’ समूह के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में समूह के सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग को विस्तार देने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इस बार श्रीलंका अध्यक्ष के रूप में, ‘बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल’ सम्मेलन की मेजबानी करेगा। बिम्सटेक में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमा, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को पांचवें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह शिखर सम्मेलन डिजिटल माध्यम से आयोजित होगा और बिम्सटेक का वर्तमान अध्यक्ष श्रीलंका इसकी मेजबानी करेगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिस्मटेक के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 28 मार्च को होगी तथा 29 मार्च को समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर 28 मार्च से 30 मार्च के बीच श्रीलंका का दौरा करेंगे और वह बिम्सटेक विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।

 

 

Check Also

दावोस में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ ऊर्जा, एआई और रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दावोस : उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल, वित्त एवं संसदीय कार्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com