
अशाेक यादव, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले ही देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंची थी।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक लेख में, इस उपलब्धि को इतिहास रचने के समान बताया। उन्होंने भारत के कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान को ”चिंता से आश्वासन” की यात्रा के रूप में वर्णित किया, जिसने देश को मजबूत बनाया। साथ ही इसकी सफलता का श्रेय टीकों में लोगों के भरोसे को दिया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat