ब्रेकिंग:

पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से पुत्री ने गोली मार की आत्महत्या, घर में मच गया हड़कंप

फर्रुखाबाद। बीती देर रात कमरे में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से पुत्री ने गोली मार आत्महत्या कर कर ली। गोली की आवाज से हडकंप मच गया। सुबह पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनबी रोड गमा देवी मन्दिर के निकट बढ़पुर के एबीआरसी प्रदीप कुमार यादव का मुख्य मार्ग पर ही आवास है। बीती रात घर के भीतर कमरे में उनकी पुत्री 26 वर्षीय शालिनी थी। संदिग्ध हालत में उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज से घर में हड़कंप मच गया। सुबह जानकारी होने पर एबीआरसी के घर पर शिक्षकों और शुभचिंतकों का तांता लग गया। पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ सिटी रामलखन सरोज और प्रभारी निरीक्षक उदय नारायण सिंह के साथ ही फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची।

फिल्ड यूनिट ने मौके पर मिली पिस्टल से मृतका के हाथ के नमूनों का मिलान करने का प्रयास किया। मृतका के दो भाई शशांक यादव, सार्थक यादव थे। मृतका के पिता प्रदीप यादव ने पुलिस को बताया कि शालिनी को कोई समस्या नही थी। वह बीएससी में फेल हुई जिस कारण तनाव में रहती थी। मृतका शालिनी एनसीसी की छात्रा भी रह चुकी थी। जिससे उसे हथियार चलाने की पूरी जानकारी थी। इसी के चलते उसे रिवाल्वर से फायर कर लिया । पुलिस को मौके पर तीन खोखे मिले। इसके साथ ही तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। जिसके फिल्ड यूनिट ने नमूने लिए। पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का मूल कारण अभी पता नही चला है। पुलिस जाँच कर रही है।

Loading...

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल पर आयोजित हुआ सेवानिवृत्त कर्मचारियों / अधिकारियों का विदाई समारोह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com